फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा द डॉटर ऑफ हिमालयास: दुनिया देखेगी पर्वतारोही बेटी देवयानी की आध्यात्मिक यात्रा

Fri, 03 Nov 2023 02:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

सिनेमाई कैनवास पर बेहद खूबसूरत ढंग से प्रदर्शित की गई शॉर्ट फिल्म 'गंगा द डॉटर ऑफ हिमालयास' की परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी में स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
देवयानी सेमवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की पर्वतारोही बेटी देवयानी सेमवाल की कहानी को पूरी दुनिया देख पाएगी। देवयानी की आध्यात्मिक यात्रा के जरिए पहाड़ की बेटी के साहस, गंगा की महत्ता और उत्तराखंड के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराया जाएगा।

विज्ञापन


सिनेमाई कैनवास पर बेहद खूबसूरत ढंग से प्रदर्शित की गई शॉर्ट फिल्म 'गंगा द डॉटर ऑफ हिमालयास' की गुरुवार को परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी में स्क्रीनिंग की गई। दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने के लिए दृढ़ संकल्पित उत्तरकाशी जिले के मुखबा की देवयानी के जुनून को इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया है। प्रसिद्ध फिल्मकार भारत बाला की ओर से उत्तराखंड श्रृंखला की सात शॉर्ट फिल्मों को पर्दे पर दिखाया जा रहा है। जिसमें पहली शॉर्ट फिल्म है 'गंगा द डॉटर ऑफ हिमालयास' है।

National Games 2023: उत्तराखंड के अंकित ने बढ़ाया मान, 10 किलोमीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी सोचा नहीं था दुनिया मेरा सफर देखेगी: देवयानीI
देवयानी गंगोत्री की तलहटी में बसे मुखबा में पली-बढ़ी है। माउंट किलिमंजारो से अब उसकी नजर माउंट एवरेस्ट और प्रसिद्ध सात शिखरों पर केंद्रित हैं। 2021 कश्मीर के गुलबर्ग में हुए खेलों इंडिया दो, नेशनल विंटर गेम्स में देवयानी ने ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया। देवयानी ने बताया कि फिल्म मेरी यात्रा, प्रकृति की सुंदरता, मानवीय पहलु, पहाड़ों और नदियों के बीच के पवित्र रिश्ते को दर्शाती है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी कहानी इस तरह से दिखाई जाएगी। मेरे लिए यह खुशी का पल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें