यूसीसी नियमावली और क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बताया, यूसीसी को लागू करने के लिए तीन उप समितियों का गठन किया गया था। नियमों की रूपरेखा तैयार करने वाली उप समिति की अब तक 43 बैठकें हो चुकी हैं। ये समिति 31 अगस्त तक रिपोर्ट दे देगी। इसके साथ ही नियमों के कार्यान्वयन में सुगमता और पारदर्शिता के लिए गठित उप समिति की 20 बैठकें हो चुकी हैं।
उप समिति भी 31 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट दे देगी। इसके एक महीने बाद, यानी 30 सितंबर तक नियमों को लागू करने की तैयारियों पर क्षमता विकास और प्रशिक्षण के लिए बनाई गई उप समिति अपनी रिपोर्ट देगी। बैठक में बताया गया कि यूसीसी से संबंधित प्रावधानों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, डीजीपी अभिनव कुमार, कई विभागों के सचिव, समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।