फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान

Sun, 13 Sep 2026 09:56 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

धामी ने कहा कि हिंदी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है। यह विविधता में एकता की भावना को भी सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि हिंदी ने भारतीय समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी को सांस्कृतिक भावनाओं और भारतीयता की पहचान बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता की पहचान है।

विज्ञापन


धामी ने कहा कि हिंदी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है। यह विविधता में एकता की भावना को भी सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि हिंदी ने भारतीय समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने सामाजिक चेतना भी जगाई है।

चारधाम यात्रा: गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड; पहली बार 7.87 लाख ने किए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम में इसने देशवासियों को एक सूत्र में बांधा। धामी ने बताया कि राज्य सरकार हिन्दी के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक प्रयोग करने की अपील की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें