फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अतिक्रमण अभियान बेअसर, साप्ताहिक बंदी में भी जाम रहा बाजार

Sun, 13 Sep 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मेन बाजार में रविवार की सुबह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाजार खुलने के साथ ही दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिए जाम हो गए। यह स्थिति तब है, जब चार दिन पहले ही नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया था।
विज्ञापन


दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग विकासनगर के मेन बाजार से होकर गुजरता है। बाजार में होने वाली बेतरतीब वाहनों की पार्किंग, फुटपाथ पर दुकानें लगाने व फुटपाथ के बाद का कुछ दायरा रेहड़ी-ठेली वालों के कब्जा लेने आदि की समस्या के कारण मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने चार दिन पहले ही नगर क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाकर दुकानदारों से फुटपाथ खाली करने, रेहड़ा-ठेली व बेतरतीब वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने की चेतावनी लोगों को दी थी। लेकिन उनकी सारी कवायद चार दिन भी नहीं चल सकी। शनिवार को रहने वाली साप्ताहिक बंदी के बावजूद रविवार सुबह बाजार खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोडर, चार पहिया व दुपहिया वाहनों की बाजार स्थित दुकानों के सामने ही पार्किंग हो गई। इससे मार्ग पर सुबह से ही जाम लग गया, जो दोपहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता सतीश भट्ट ने बताया कि बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए अभी व्यापारियों को समय दिया गया है। निर्धारित समय में यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो अतिक्रमण अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को व्यवस्थित कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें