फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: देश के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हुआ ऋषिकेश, सीएम धामी ने पीएम का जताया आभार

Fri, 29 Nov 2024 07:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इस योजना के तहत ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और इसे विश्व स्तरीय बनाने के उद्देश्य से योगनगरी ऋषिकेश को देश के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके  लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटकों को सुविधाजनक और रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग बेस स्टेशन के निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन


सिलक्यारा सुरंग हादसा:  एक साल बाद विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कही मन की बात, सफल ऑपरेशन के पीछे बताई ये वजह
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें