मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन को सभी निर्माणाधीन कार्य समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों से बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया।उन्होंने मजदूरों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में टूट रहा रिकॉर्ड, सात दिनों में 12.48 लाख पहुंचा आंकड़ा
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को केदारनाथ में अधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक कॉरिडेार का कार्य तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने आस्था पथ, विश्राम गृह, मंदाकिनी व सरस्वती नदी किनारे बन रहे घाट, संग्रहालय, शिव उद्यान और अस्पताल सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।