फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच उत्तराखंड के सीएम ने दिया बड़ा बयान

Mon, 14 Aug 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
CM trivendra singh rawat
विज्ञापन
चीन के साथ सीमा पर तनाव की स्थिति के बीच उत्तराखंड सरकार ने फिर से स्थिति साफ की है। सरकार ने कहा है कि पूर्व में बाराहोती में घुसपैठ की उसके पास आज तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। रविवार को तिरंगा यात्रा के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सेना सीमा की रक्षा में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन


चीन के साथ सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति के बीच उत्तराखंड के चमोली जिले के बाराहोती और पिथौरागढ़ के कालापानी क्षेत्र का भी जिक्र हो रहा है। पूर्व में यह खबर आई थी कि पिछले दिनों बाराहोती में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की है, हालांकि उत्तराखंड सरकार ने इसे पूरी तरह खारिज किया था।

सरकार अब भी अपने उसी बयान पर कायम है। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के कार्यक्रम में पहुंचे शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि घुसपैठ की अधिकारिक सूचना आज तक हमारे पास नहीं है। सेना सीमा पर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रही है। पूरे देश को अपनी सेना पर भरोसा है।
विज्ञापन


इधर, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से जब इस संबंध में मीडिया ने सवाल किए, तो उन्होंने एक बार फिर इस मामले में बोलने से परहेज किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हमारी सेना सीमा की रक्षा में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें