आज से पांच दिन तक चलेगा रिवीजन राउंड
अब एक से पांच अक्तूबर तक पुनरीक्षण चरण संचालित किया जाएगा। इस चरण के दौरान संपन्न किए गए जनगणना कार्य का पुनरीक्षण किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार आवश्यक संशोधन एवं सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि अंतिम रूप से जनगणना कार्य की पूर्णता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। अभियान के दौरान नागरिकों की ओर से भी स्व-गणना प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। नागरिकों ने स्व-गणना के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई। जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही, घर-घर पहुंचने वाले अधिकृत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में भी नागरिकों का सहयोग प्राप्त हुआ।