पीएम का दौरा होगा भव्य, राहुल-प्रियंका से कोई फर्क नहीं
पीएम के दौरे पर भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यक्रम जब भी होगा, भव्य एवं शानदार होगा। फिलहाल केदारनाथ और टिहरी का उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। शीघ्र तारीख तय होगी तो संगठन तैयारियों को अंतिम रूप देगा। साथ ही राहुल प्रियंका के कुमाऊं दौरों के सवाल पर कहा कि ये चुनावी वर्ष है। वे भी चुनावी यात्रा पर आ रहे हैं। उन्हें आना भी चाहिए और कोई नई बात नहीं है। भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने रामशरण नौटियाल के इस्तीफे की चर्चा को लेकर स्पष्ट किया कि अभी तक न तो उनके पास कोई इस्तीफा आया है, न जिलाध्यक्ष के पास। लिहाजा इस संबंध में जो भी स्पष्टीकरण होगा, वो रामशरण नौटियाल की तरफ से ही आ सकता है।