फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मंत्रियों और राज्यमंत्रियों के विभागों की सूची तैयार, आज हो सकती है जारी

Sun, 14 Mar 2021 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मंत्रियों और राज्यमंत्रियों की ताजपोशी के बाद अब उनके विभागों की सूची का इंतजार हो रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने आलाधिकारियों के साथ मंत्रियों के विभागों के आवंटन को लेकर कसरत की।

विज्ञापन


रविवार को जारी हो सकती है सूची

सूत्रों के मुताबिक, सूची तैयार हो गई है और रविवार को जारी हो सकती है। लोनिवि, वित्त और आबकारी सरीखे अहम विभाग मुख्यमंत्री अपने पास रख सकते हैं। उन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना कम मानी जा रही है जो त्रिवेंद्र मंडल में शामिल थे।

हरिद्वार महाकुंभ 2021: तीरथ करेंगे नेत्रकुंभ का शुभारंभ तो ओम बिडला आएंगे हरिहर आश्रम 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मंत्रियों के विभागों के आवंटन की सूची जल्द जारी हो जाएगी। उधर, विभागों के आवंटन की सूची को लेकर मंत्री व राज्यमंत्री भी इंतजार करते रहे। उनके समर्थकों और पार्टी विधायकों में भी यह जानने की उत्सुकता रही कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिल रहा है?
 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की सूची फाइनल

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को सेफ हाउस में अपने सचिव अमित सिंह नेगी और शैलेश बगोली के साथ बैठकर मंत्रियों व राज्य मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर मंथन किया। करीब ढाई घंटे की चर्चा के बाद सूची फाइनल की गई।

उत्तराखंडः नए मुख्यमंत्री को समय देने के मूड में नहीं कांग्रेस, तीरथ सरकार के खिलाफ आज हल्ला बोल

संगठन नेताओं से चर्चा के बाद होगी जारी

मंत्रियों के विभागों की सूची फाइनल करने के बाद मुख्यमंत्री संगठन के पदाधिकारियों के साथ इस पर एक बार मंथन करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

सेफ हाउस में मिलन वालों का रहा तांता

बीजापुर स्थित सेफ हाउस में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मौजूद रहने की खबर लगते ही वहां मंत्रियों, विधायकों और उनके समर्थकों का तांता लगा रहा है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार और आरएसएस के युद्धवीर सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें