बाद में जानकारी हुई कि उस स्कूटी का इंश्योरेंस और प्रदूषण की अवधि निकल गई थी। अब जिस स्टाफ की स्कूटी है, उसने एसएसपी को पत्र देते हुए नियम टूटने का जो भी जुर्माना है, लगाने का अनुरोध किया है। वहीं, मंत्री ने कहा कि वह आगे भी छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करेंगे। कहा कि वह लंबी दूरी के लिए वाहनों का इस्तेमाल करेंगे, पर काफिले के वाहनों को कम किया जाएगा।