फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Decision: सहायक अभियंता समेत विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों को मिलेगा वाहन भत्ता

Wed, 24 Jan 2024 11:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट ने विभिन्न संवर्गों के उन कर्मचारियों के वाहन भत्ते को एक जनवरी से दिए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने विचलन के माध्यम अनुमोदन दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों में तैनात सहायक अभियंताओं और अलग-अलग संवर्गों के उन कर्मचारियों को वाहन भत्ते की सौगात दी है, जिन्हें सरकारी कार्यों के लिए अल्प दूरी की यात्राएं करनी होती हैं। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, सहायक अभियंताओं को प्रतिमाह 4000 रुपये वाहन भत्ता मिलेगा। इंजीनियर्स संवर्ग से जुड़े संगठन लंबे समय से यह मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


कैबिनेट ने विभिन्न संवर्गों के उन कर्मचारियों के वाहन भत्ते को एक जनवरी से दिए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने विचलन के माध्यम अनुमोदन दिया था। ये दोनों प्रस्ताव प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तुत हुए, जिन पर कैबिनेट अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन


Cabinet Decision: उत्तराखंड में अब रिवर ड्रेजिंग पर रहेगी ड्रोन कैमरे की नजर, वीडियोग्राफी भी होगी
विज्ञापन


वेतन के हिसाब से मिलेगा वाहन भत्ता
वेतन स्तर              वाहन भत्ते की दर(रुपये)
लेवल 10 व उच्च            4000
लेवल 7 से 9                 3000
लेवल 4 से 6                  2000
लेवल 1 से 3                1200

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें