कैबिनेट ने विभिन्न संवर्गों के उन कर्मचारियों के वाहन भत्ते को एक जनवरी से दिए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने विचलन के माध्यम अनुमोदन दिया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रदेश मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों में तैनात सहायक अभियंताओं और अलग-अलग संवर्गों के उन कर्मचारियों को वाहन भत्ते की सौगात दी है, जिन्हें सरकारी कार्यों के लिए अल्प दूरी की यात्राएं करनी होती हैं। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, सहायक अभियंताओं को प्रतिमाह 4000 रुपये वाहन भत्ता मिलेगा। इंजीनियर्स संवर्ग से जुड़े संगठन लंबे समय से यह मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
कैबिनेट ने विभिन्न संवर्गों के उन कर्मचारियों के वाहन भत्ते को एक जनवरी से दिए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने विचलन के माध्यम अनुमोदन दिया था। ये दोनों प्रस्ताव प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तुत हुए, जिन पर कैबिनेट अपनी सहमति दे दी।