फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 50 वर्गमीटर मुफ्त मिलेगी नजूल भूमि, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 19 May 2023 03:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आवास विभाग के अंतर्गत लागू नजूल नीति 2021 की अवधि 11 दिसंबर 2022 को समाप्त हो गई। अब ये तय किया गया है कि इस अवधि को एक साल बढ़ाते हुए या फिर प्रस्तावित नजूल अधिनियम के अंतर्गत प्रख्यापित होने वाली नियमावली में से जो भी पहले हो, उस तक यह प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
जमीन (प्रतीकात्मक) - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नजूल भूमि पर काबिज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार अब 50 वर्गमीटर भूमि निशुल्क देगी। बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में संशोधन के साथ सरकार ने नजूल नीति 2021 की अवधि एक साल और बढ़ा दी है।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने बताया कि आवास विभाग के अंतर्गत लागू नजूल नीति 2021 की अवधि 11 दिसंबर 2022 को समाप्त हो गई। लिहाजा, ये तय किया गया है कि इस अवधि को एक साल बढ़ाते हुए या फिर प्रस्तावित नजूल अधिनियम के अंतर्गत प्रख्यापित होने वाली नियमावली में से जो भी पहले हो, उस तक यह प्रभावी रहेगी। नजूल नीति 2021 में बढ़ा संशोधन भूमि पर मालिकाना हक देने का है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: भाजपा महिला मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, तीन माह पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन


इसके तहत नजूल भूमि पर काबिज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राविधानित मानकों के अधीन पात्रता की श्रेणी में आते हैं, को 50 वर्गमीटर तक आवासीय भूमि को निशुल्क उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें