फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कैबिनेट : पर्यटन प्रोत्साहन कूपन योजना शुरू, उत्तराखंड घूमने आओ, 25 प्रतिशत तक छूट पाओ

Fri, 04 Sep 2020 09:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पर्यटन प्रोत्साहन कूपन योजना शुरू करने को कैबिनेट की मंजूरी
  • होटल और होम स्टे में तीन दिन ठहरने पर एक हजार रुपये की मिलेगी छूट
  • अगले तीन माह में 20 प्रतिशत पर्यटकों की संख्या बढ़ने का अनुमान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्यटन प्रोत्साहन कूपन योजना शुरू करेगी। कैबिनेट से इस योजना को मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : शुक्रवार को मिले 831 नए कोरोना संक्रमित, 12 मरीजों की हुई मौत

होटलों और होम स्टे में तीन दिन तक ठहरने की बुकिंग करने पर सरकार की ओर से 25 प्रतिशत या अधिकतम एक हजार रुपये की छूट के लिए कूपन दिया जाएगा। इस कूपन पर होटल और होम स्टे में कमरे के बिल पर छूट मिलेगी।
विज्ञापन


कोविड महामारी के कारण पर्यटन कारोबार को सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। अब सरकार पर्यटन और तीर्थाटन को पटरी पर लाने के लिए कई प्रयास कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्यटन प्रोत्साहन योजना शुरू करेगी।

देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पर्यटक श्रेणी में पंजीकरण करने वाले पर्यटकों को कम से कम तीन दिन ठहरने पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से अधिकतम एक हजार और कम से कम 25 प्रतिशत प्रतिदिन छूट का कूपन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में लागू होगी योजना

छूट का लाभ ऑनलाइन बुकिंग पर ही मिलेगा। कूपन के माध्यम से गढ़वाल मंडल पर्यटन विकास निगम, कुमाऊं मंडल पर्यटन विकास निगम के साथ ही निजी होटल और होम स्टे में कमरे के बिल में छूट दी जाएगी।

सरकार का अनुमान है कि सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह में प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ सकती है। योजना में दी गई छूट से संभावित पर्यटकों के आधार पर 9.82 करोड़ अतिरिक्त आर्थिक व्यय होगा। 

देहरादून जिले में मसूरी, चकराता, ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र, हरिद्वार जिले में नगर निगम क्षेत्र, पौड़ी जिले में कोटद्वार को छोड़ कर पूरा जिला, नैनीताल जिले में हल्द्वानी ओर काठगोदाम क्षेत्र को छोड़ कर पूरे जिले में योजना लागू होगी। ऊधमसिंह नगर जिले में यह योजना लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें