फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Budget 2023: पुलिस और जेलों के लिए 100 करोड़ से अधिक बढ़ाया बजट, 2500 करोड़ से अधिक का प्रावधान

Thu, 16 Mar 2023 03:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इस साल सिर्फ निर्माण और अन्य कार्यों के लिए ही 2400 करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है। जबकि, पिछले साल यह बजट 2200 करोड़ के आसपास था। इसी तरह जेलों में निर्माण और अन्य कार्यों के लिए करीब 10 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे। इस साल जेलों के लिए 95 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।
विज्ञापन
पैसा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने इस बार पुलिस और जेल के लिए भी बजट बढ़ाया है। पिछले साल जहां 2423 करोड़ का प्रावधान किया गया था तो वहीं इस बार 2561 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। पहली बार राज्य सरकार की ओर से पुलिस आधुनिकीकरण के लिए भी दो करोड़ रुपये मिलेंगे।

पिछले साल की अपेक्षा इस साल पुलिस के लिए बजट का कम रोना होगा। इस साल सिर्फ निर्माण और अन्य कार्यों के लिए ही 2400 करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है। जबकि, पिछले साल यह बजट 2200 करोड़ के आसपास था। इसी तरह जेलों में निर्माण और अन्य कार्यों के लिए करीब 10 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे। इस साल जेलों के लिए 95 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।

भवन निर्माण के बजट में भी 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल 37 करोड़ मिले थे जबकि इस साल इसे 42 करोड़ किया गया है। हर साल पुलिस आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार से बजट आता था। लेकिन, साल दर साल इसमें कटौती की जा रही है। इस बार राज्य सरकार ने इस मद में दो करोड़ का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस मद में कितना प्रावधान

ट्रेनिंग - 17.8 करोड़

इन्वेस्टिगेशन - 13 करोड़

विशेष पुलिस - 45 करोड़

ग्राम पुलिस - 11 करोड़

रेलवे पुलिस - 22 करोड़

पुलिस कल्याण - 82 करोड़

फोरेंसिक - 44 करोड़

आंतरिक सुरक्षा - 11 करोड़

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget: सात शहरों का बनेगा मास्टर ड्रेनेज प्लान, सिंचाई के प्रोजेक्ट सौर ऊर्जा से चलाने की योजना

सरकार ने इस बार बजट में पुलिस का अच्छा ध्यान रखा है। इससे पुलिस और ज्यादा मजबूत होगी व सुदृढ़ होगी। -अशोक कुमार, डीजीपी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें