न्यायालयों में खाली हैं 776 पद
न्याय प्रशासन विभाग के अंतर्गत अधीनस्थ जिला न्यायालयों व कुटुम्ब न्यायालयों में राजपत्रित व अराजपत्रित के 776 पद खाली हैं। न्यायालयों में जजों के कुल 225 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 23 पद खाली हैं। यहां समूह-ग के 1561 पदों में से 519 खाली हैं। समूह-घ के 917 में से 234 पद खाली पड़े हुए हैं। कुल मिलाकर 2703 स्वीकृत पदों में से 776 खाली हैं।
अधिकतम खाली पदों वाले विभाग
विभाग - खाली पद
विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक)- 11418
विद्यालीय शिक्षा (माध्यमिक)- 8130
विद्यालीय शिक्षा (अकादमिक शोध व प्रशिक्षण)-1876
परिवार कल्याण- 2033
चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य- 4021
मुख्य सिंचाई- 3268
लोक निर्माण विभाग- 3885
वन विभाग- 2734
उद्यान विभाग- 1530
पुलिस विभाग- 2375
उच्च शिक्षा- 1650
प्राविधिक शिक्षा निदेशालय- 1224
चिकित्सा शिक्षा- 3324
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग- 1747
श्रम तथा रोजगार-प्रशिक्षण- 1796