रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्य पब्लिक इंटर कालेज गंगानगर अगस्त्यमुनि के छात्र अंशुल नेगी ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र के पिता भरत सिंह नेगी शिक्षा विभाग में लिपिक वर्ग में और माता शारदा देवी निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board Result: खिले चेहरे...परिजन गदगद...तस्वीरों के साथ जानें देवभूमि में चमके इन सितारों की कहानी
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।
इतने फीसदी रहा स्कोर, इस जिले ने किया टॉप
उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 10594 रही है और कुल 9.42 प्रतिशत स्कोर रहा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 31116 रही और कुल 27.68 प्रतिशत स्कोर रहा है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 44320 है और कुल 39.43 प्रतिशत स्कोर है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14139 है। जिनका स्कोर 12.58 प्रतिशत है। प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2024 में जनपद बागेश्वर कुल 95.42 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा है।