दिनेश प्रसाद मलेठा व इंदू मलेठा की तीन संतानों में सबसे छोटे शुभम मलेठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता, पिता और नाना-नानी को दिया है। शुभम ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के द्वारा जो उन्हें पढ़ाया गया, उसी को वह घर पर दोबारा पढ़ता था। साथ ही सभी विषयों के नोट्स बनाए जिससे कठिन विषयों की तैयारी करने में मदद मिली।
कहा कि, पूरे शिक्षण सत्र में नियमित पढ़ाई जरूरी है तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। शुभम की बड़ी अनुष्का एमएससी और छोटी बहन श्रेया बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। शुभम ने बताया कि उसे गणित और जीव विज्ञान, दोनों विषय अच्छे लगते हैं। कॅरिअर किसी क्षेत्र में बनाना है अभी तक नहीं सोचा है।