उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में आपदा प्रभावित बस्तड़ी गांव के चंद्रशेखर भट्ट उर्फ चंदू ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि पूरे इलाके में सिर्फ उनके ही चर्चे हैं।
जीआईसी सिंघाली में पढ़ने वाले मात्र 36 इंच लंबे और 10 किलो वजन के 19 वर्षीय चंदू ने द्वितीय श्रेणी में इंटर की परीक्षा पास की है। चंदू ने हाइस्कूल की परीक्षा भी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।
जानकारी के अनुसार, चंदू स्कूल की हर गतिविधि में आगे रहता है। चंदू के इंटर पास होने से उसके परिवार और शिक्षकों में खुशी व्याप्त है। चंदू को बधाई देने वालों का तांता लगा है। स्कूल प्रबंधन ने चंदू को सम्मानित करने का फैसला लिया है।