उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं में इस बार 148355 छात्र-छात्राएं हैं। जबकि 12वीं में 122184 छात्र-छात्राएं हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इन दिनों इनका रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज 12वीं की परीक्षा कराने की थी तैयारी
सरकार उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार (एमसीक्यू) पर कराने की तैयारी में थी। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना था कि एमसीक्यू के आधार पर परीक्षा होती तो तीन के बजाय डेढ़ घंटे का पेपर होता।