फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित करने पर फोकस

Thu, 11 Apr 2024 09:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: राज्यभर में 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इसमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक 27 मार्च से इसका काम शुरू हुआ था। 15 दिन में शत-प्रतिशत मूल्यांकन के बाद अब विभाग का पूरा फोकस 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने पर है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक के मुताबिक बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए राज्यभर में 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इसमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र बनाए गए। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल के 1993 और इंटरमीडिएट के 1581 परीक्षकों की तैनाती की गई थी।

Uttarakhand: प्रदेश के उत्पादों को मिलेगी पहचान, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षक हाईस्कूल की 690564 और इंटरमीडिएट की 447696 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर चुके हैं। शिक्षा निदेशक ने बताया कि मूल्यांकन से पहले हर मूल्यांकन केंद्र से दो मास्टर ट्रेनर को विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें