फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार बनाने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक कल, कांग्रेस भी हार पर करेगी मंथन

Sun, 20 Mar 2022 04:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एक ओर जहां कल भाजपा उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए विधायक दल की बैठक करेगी। वहीं कांग्रेस हार को लेकर बैठक में मंथन करेगी। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र पंचायत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की हार पर कांग्रेस में 21 मार्च को मंथन होगा। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के मुताबिक पर्यवेक्षक अविनाश पांडे चुनाव की स्थिति का आंकलन करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई थी। कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को 29 हजार या फिर इससे भी अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब पार्टी में हार की वजहों की तलाश की जा रही है। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष को सहयोग न मिलने से भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है।

कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस भवन में होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा सभी 19 नव निर्वाचित विधायक, चुनाव में पार्टी प्रत्याशी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहेंगे।    
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  कल सुबह प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल दिलाएंगे शपथ, फिर होगा नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण
विज्ञापन


हार के बाद कांग्रेस में खुलकर सामने आई गुटबाजी 
चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। कुछ नेताओं ने प्रदेश प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष पर भी सवाल खड़े किए। इन नेताओं का कहना है कि संगठन की मजबूती के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन संगठन की पुरानी टीम को नहीं बदला गया। यही वजह रही कि प्रदेश अध्यक्ष को इनका सहयोग नहीं मिल पाया। जिससे चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें