नवंबर तक भट्ट के हाथों में ही रहेगी कमान
प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान अभी सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में ही रहेगी। भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनके निर्वाचन के बाद से ही पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कुछ नामों की भी चर्चा होती रही है। लेकिन काफी हद तक साफ हो गया है कि नवंबर महीने तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक संगठन की बागडोर महेंद्र भट्ट ही संभालेंगे।