फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी आ रहे हैं दून, क्या आप जानते हैं?

Sat, 23 Nov 2013 10:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बसों के यात्रियों को नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली में आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन


शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी जाकर यहां आने और जाने वाली बसों में जनसंपर्क अभियान चलाया। यहां मोदी की रैली 15 दिसंबर को प्रस्तावित है।

आईएसबीटी पहुंचे कार्यकर्ता
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल की अगुवाई में मोर्चा के कार्यकर्ता आईएसबीटी पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने बसों के यात्रियों को भाजपा की रीति और नीतियों के संबंध में बताया और शंखनाद रैली में यहां आने का आग्रह किया।

थपलियाल ने बताया कि रैली की तैयारी के पहले चरण में पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

अगले चरण में कालेजों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर शंखनाथ रैली के लिए समर्थन जुटाया जाएगा। भाजयुमो नेता राजेंद्र ढिल्लो ने बताया कि मोदी की रैली से युवाओं में बहुत उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मोदी को ही प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। जनसंपर्क अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, गिरिराज उनियाल, विपुल अग्रवाल, रवींद्र रावत, नवीन ठाकुर, सुभाष शर्मा, विपिन राणा, दिनेश केमवाल, संदीप नेगी आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें