फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Bjp: फिर प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच शाह से मिले भट्ट, रखा अपना रिपोर्ट कार्ड

Mon, 10 Feb 2025 10:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भट्ट राज्यसभा के सदस्य हैं और वर्तमान में पार्टी की बागडोर संभाल रहे हैं। सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पार्टी के राजनीतिक हलकों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
अमित शाह से मिले महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर फिर काबिज होने की चर्चाओं के बीच महेंद्र भट्ट ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान भट्ट ने शाह के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड रखा। उन्होंने निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की जानकारी भी साझा की। इस दौरान शाह ने भाजपा की जीत पर भट्ट को बधाई दी।

विज्ञापन


भट्ट राज्यसभा के सदस्य हैं और वर्तमान में पार्टी की बागडोर संभाल रहे हैं। सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पार्टी के राजनीतिक हलकों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चाएं हैं। कई दावेदारों के नामों के बीच यह भी अटकलें हैं कि पार्टी महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दोबारा सौंप सकती है। इन चर्चाओं के बीच उनकी शाह से मुलाकात के मायने टटोले जा रहे हैं।

Uttarakhand Budget Session: सत्र को गरमाएंगे 30 विधायकों के 500 से अधिक सवाल, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क करने पर भट्ट ने कहा, निकाय चुनाव के बाद वह केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट नहीं कर पाए थे। मुलाकात के दौरान उन्होंने अब तक हुए सभी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने शाह को बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के समर्थन से पार्टी ने सभी चुनाव में जीत दर्ज की। शाह ने पार्टी के प्रदर्शन पर उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें