फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट

Mon, 23 Nov 2026 05:19 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज कई खबरों की चर्चा रही। गुजरात में हुए हादसे में मृतक सात लोगों का आज अंतिम संस्कार हुआ। वहीं, गुलदार ने महिला पर हमला कर मार दिया। उधर, बैकुंठ चतुर्दशी मेले का सीएम धामी ने शुभारंभ किया। वहीं, पूर्व विधायक सुरेश राठौर का कल नार्को टेस्ट होगा। पढ़ें अहम खबरें ...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात भुज हादसा: कोटद्वार में सातों मृतकों का अंतिम संस्कार, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं विस अध्यक्ष 

विज्ञापन

गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे ने कोटद्वार के तीन परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। सोमवार को सातों मृतकों का अंतिम संस्कार कोटद्वार के मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों, जवानों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नम आंखों से अपनों को अंतिम विदाई दी गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

श्रीनगर गढ़वाल: बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, प्रदर्शनी में लगे स्टॉल पर पीसा नमक

गढ़वाल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़े बैकुंठ चतुर्दशी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आवास विकास मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टालों पर पहुंचकर संचालकों का उत्साहवर्धन किया। एक स्टॉल पर उन्होंने नमक भी पीसा। पढ़ें पूरी खबर

कार्तिक पूर्णिमा स्नान: दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र, पुलिस की रहेगी पैनी नजर 

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

Trending Videos
विज्ञापन

कोटद्वार: गुलदार का जानलेवा हमला, सनेह क्षेत्र में महिला को मार डाला, मौके पर पहुंच रही टीमें, लोगों में दहशत 
कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान कविता कोठियाल (42) पत्नी कमल किशोर, निवासी कोटड़ीढांग, सनेह के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार: पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना, जाने से पहले जारी किया वीडियो

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां मंगलवार को उनका नार्को टेस्ट होना है। गांधीनगर रवाना होने से पहले सुरेश राठौर ने एक वीडियो जारी किया, जिसके बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पढ़ें पूरी खबर

अंकिता भंडारी: माता-पिता पहुंचे थाने, निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और वकील के खिलाफ तहरीर

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने रविवार देर शाम राजपुर थाने पहुंचकर पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी दिवंगत बेटी की निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक कर उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें