उत्तराखंड स्थापना दिवस: राज्य आंदोलनकारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, नियुक्तियों को लेकर अड़चन होगी दूर
राज्य आंदोलनकारियों को कल स्थापना दिवस पर धामी सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिल सकती है। नियुक्तियों में आ रही कानूनी अड़चन को दूर करने के लिए दो मंत्रियों की उप समिति गठित करने की तैयारी है। वहीं, दोहरी पेंशन और चिह्नीकरण के मुद्दे सहित कुछ अन्य प्रकरणों के समाधान के लिए सरकार के स्तर पर मंथन चल रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: सीएम धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- 26 वर्षों में 26 गुना बढ़ी प्रदेश की आर्थिकी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों, अमर शहीदों और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए राज्य के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 वर्षों की विकास यात्रा में कुशल वित्तीय प्रबंधन के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय 18 गुना तक बढ़ चुकी है। राज्य की आर्थिक विकास दर 7.83 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि गरीबी दर 32.70 प्रतिशत से घटकर 6.92 प्रतिशत रह गई है। इसके अलावा बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है और श्रमबल 45 से बढ़कर 64 प्रतिशत पहुंच गया है।
पढ़ें पूरी खबर