फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Big News: कैबिनेट में बड़े फैसले, भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा, खानपुर में एनकाउंटर, पढ़ें अपडेट

Sun, 04 Oct 2026 05:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज पहली बार सीमांत क्षेत्र में कैबिनेट बैठक हुई। वहीं, राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया। वहीं, संगम तट पर दो युवक बह गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें अहम फैसले

विज्ञापन

राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात दी। बैठक में कुक्कुट पालन, विभागीय समन्वय और युवाओं की स्किलिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। पढ़ें पूरी खबर
 
उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से भाजपा के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


देवप्रयाग: संगम तट पर हादसा, दोस्त को बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी गंगा की तेज धारा में बहा
देवप्रयाग संगम पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर भागीरथी-अलकनंदा के पवित्र संगम तट पर झारखंड से पहुंचे तीर्थयात्रियों के दल में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब उनके दो युवा साथी अचानक गंगा की विकराल धारा की चपेट में आकर बह गए। पढ़ें पूरी खबर

लगा जाम, इंतजाम धड़ाम: वीकेंड पर मसूरी और कैंची धाम में पर्यटकों का सैलाब, दिनभर जूझते रहे पर्यटक

उत्तराखंड में वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा।  पहाड़ों की रानी मसूरी में तीसरे दिन भी जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, कैंची धाम में भी दिनभर भीड़ रही। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
प्रेमनगर के मांडूवाला में डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर

अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, दो के संचालन काे मंजूरी

हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात मिली है। एक का विस्तार आ तो दो के संचालन काे मंजूरी मिली है। पढ़ें पूरी खबर


रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
खानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस ने घेराबंदी की।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें