फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: अंकिता के परिजन धरने पर बैठे, बैणी-भुली योजना पर कांग्रेस का वार, गर्भवती का सड़क पर प्रसव

Wed, 25 Nov 2026 05:53 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज कई खबरें चर्चा में रहीं। अंकिता भंडारी के माता पिता आज फिर से धरने पर बैठ गए है। वहीं, बैणी-भुली योजना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर वार किया। उधर, सड़क ना होने से एक गर्भवती पैदल चली और सड़क पर प्रसव हो गया। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून: फिर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता, बोले-बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी

विज्ञापन

अंकिता भंडारी के माता-पिता बुधवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। वे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ राजपुर थाने में दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हैं। उनके धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के कई नेता भी गांधी पार्क पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

चमोली: सड़क के अभाव में तीन किमी. पैदल चली प्रसव पीड़िता, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दिया बेटी को जन्म 

गांव में सड़क न होने पर प्रसव पीड़िता तीन किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंची लेकिन पीड़ा अधिक होने के कारण महिला ने रास्ते में ही बेटी को जन्म दिया। महिला के साथ आई ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता और उसके पति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जच्चा और बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। घटना बीते रविवार की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: भुली योजना में 5.23 लाख महिलाओं को ही सहायता क्यों? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछा सवाल 

भुली योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सवाल उठाया कि सरकार की ओर से योजना के तहत केवल 5.23 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। उन्होंने पूछा कि प्रदेश की बाकी महिलाओं को इस योजना का लाभ क्यों नहीं मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

टिहरी में हादसा: टायर जाम होने से पहाड़ी से टकराई बौराड़ी से हरिद्वार जा रही बस, बाल-बाल बचे 22 यात्री

Trending Videos
विज्ञापन

स्थापना दिवस: आईआईटी रुड़की ने पूरे किए 25 साल, कर्नाटक की राज्यपाल पहुंचीं, 12 पूर्व छात्रों का सम्मान 
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने बुधवार को अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संस्थान ने आईआईटी के रूप में 25 वर्ष पूरे किए, जबकि वर्ष 1847 में स्थापित अपनी गौरवशाली संस्थागत विरासत के 180वें वर्ष में प्रवेश किया। समारोह में कर्नाटक की राज्यपाल एवं आईआईटी रुड़की की पूर्व छात्रा डॉ. सुधा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्योग और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। पढ़ें पूरी खबर

कोटद्वार: हादसे में मृतक सैनिक परिवारों के परिजनों का दुख बांटने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ढांढस बंधाया 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में गुजरात सड़क हादसे में मृतक सैनिक परिवारों के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्य को सरकारी सेवा देने की अपील को सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें