फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी फिल्म शूटिंग का हब बन गया उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर भव्य पर्वतों, नदियों, खूबसूरत नजारों, वास्तुशिल्प के कारण उत्तराखंड अंग्रेजों के जमाने से लेकर आज तक रचनात्मक स्थलों में सदैव शामिल रहा है। पहाड़ की विहंगम और खूबसूरत वादियों में शूटिंग के लिए फिल्मी सितारे लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। नतीजन बीते कुछ ही सालों में उत्तराखंड हिंदी फिल्मों की शूटिंग का हब बन गया है। हालांकि बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं को अस्सी-नब्बे के दशक से ही उत्तराखण्ड अपनी ओर आकर्षित करते हुए आया है।
विज्ञापन

दुनिया का पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बन चुके उत्तराखंड में अभी तक मधुमती, भीगी रात, कटी पतंग, लक्ष्य, केदारनाथ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, कोई मिल गया, लक्ष्य, दम लगा के हैय स्या, बत्ती गुल मीटर, बधाई दो समेत अनगिनत फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। शूटिंग के लिए देवभूमि का कॉर्बेट नेशनल पार्क, ऋषिकेश, रानीखेत, नैनीताल, अल्मोड़ा और मसूरी के पर्यटक स्थल आकर्षण के केंद्र हैं। जबकि बड़े पर्दे पर उत्तराखंड की वादियों की सुंदरता दर्शकों को अलग अनुभव देती है। इतना ही नहीं उत्तराखंड के चार धामों केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे तीर्थ स्थलों में श्रद्धलुओं की दिलचस्पी बढ़ रही है। फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड बेहतर डेस्टीनेशन के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। तमाम फिल्म प्रोडक्शन हाउसेस राज्य में शूटिंग के लिए प्लान कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की वादियों में की है। पहली बार शूटिंग के लिए देहरादून आए अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा भी कि वह उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बहुत उत्साहित हैं और आने वाले प्रोजेक्टों में भी वह उत्तराखंड की वादियों में शूटिंग करना चाहते हैं। ऐसे ही कई अन्य बॉलीवुड अभिनेता व अभिनेत्री उत्तराखंड की वादियों में अपने अभिनय का जलवा दिखाना चाहते हैं। प्रकृति ने पूरे उत्तराखंड पर भरपूर सौंदर्य लुटाया है। जिसके चलते पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें