फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सहायक लेखाकार परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी, सात दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Wed, 02 Dec 2020 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सात दिसंबर तक दे सकते हैं उत्तर कुंजी के जवाब को चुनौती
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पंतनगर विवि सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी है। उम्मीदवार सात दिसंबर तक इस पर अपनी चुनौती पेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने सहायक लेखाकार परीक्षा 29 नवंबर को देहरादून और हल्द्वानी में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराई थी। इसमें 5272 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। आयोग ने इसकी आंसर की जारी कर दी है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि उम्मीदवार सात दिसंबर तक इस आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

अपनी आपत्ति के साथ उन्हें अपने दावे का प्रमाण भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा। अपनी आपत्ति www.uksssconlineobjection.in पर दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए इस वेबसाइट पर उम्मीदवार को अपना नाम, रोल नंबर देना होगा।
विज्ञापन


एक बार लॉगिन करके एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दूसरे प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दोबारा लॉगिन करना होगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें