विधानसभा भर्ती में हुए घोटालों की जांच कर रही समिति दिनभर नियुक्तियों की जांच में जुटी रही। जांच के तीसरे सदस्य अनवेंद्र नयाल भी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान समिति ने मुकेश सिंघल को विधानसभा बुलाया।
विधानसभा में भर्तियों की जांच कर रही डीके कोटिया समिति ने मंगलवार को सचिव मुकेश सिंघल को विधानसभा बुलाया। उनसे पत्रावलियों की जानकारी ली गई। मंगलवार को विधानसभा जांच समिति के तीसरे सदस्य अवनेंद्र नयाल भी विधानसभा पहुंच गए। आज बुधवार को सचिव मुकेश सिंघल का सील ऑफिस खोलने की संभावना है।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया व दोनों सदस्यों ने मिलकर दिनभर विधानसभा में जांच की। अलग-अलग वर्षों में हुई नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज देखे।
विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल से भी पत्रावलियों के संबंध में जानकारी ली। गौरतलब है कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। यह समिति एक माह में विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।