उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होगा। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ा दी है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।
इन्होंने पोस्टल बैलेट से डाला वोट
प्रदेश में कुल एक लाख 40 हजार 358 सर्विस वोटरों को ई-मेल के माध्यम से पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनमें से 27 हजार 108 सर्विस मतदाताओं ने अपने पोस्टल बैलेट भेज दिए हैं। दस मार्च को मतगणना शुरू होने से पहले तक पोस्टल बैलेट स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, 80 से अधिक आयु वाले, दिव्यांग, अति आवश्यक सेवा वाले 16 हजार 858 में से 15 हजार 940 लोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से वोट डाल चुके हैं।
कितने कर्मचारी तैनात
चुनाव ड्यूटी में लगे कुल कर्मचारी: 79315
कुल सुरक्षाकर्मी: 36095
पीएसी: 23 कंपनी
सीएपीएफ: 114 कंपनी
कितनी ईवीएम
कुल ईवीएम: 16148
कुल कंट्रोल यूनिट: 15633
कुल वीवीपैट: 18119
कुल प्रत्याशी
जिला- पुरुष- महिला
उत्तरकाशी- 22- 01
चमोली- 29-02
रुद्रप्रयाग- 23-02
टिहरी- 35-03
देहरादून-104-13
हरिद्वार-95-15
पौड़ी- 41-06
पिथौरागढ़- 24-04
बागेश्वर-13-01
अल्मोड़ा-46-04
चंपावत-14-00
नैनीताल-58-05
यूएस नगर-65-07
कुल-569-63
आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी
निर्दलीय-24
कांग्रेस-23
भाजपा-13
आप-15
बसपा-10
सपा-06
यूकेडी-07
एएसपी काशीराम-01
यूजेपी-01
आरजेपी सत्या-01
एआईएमआईएम-01
एबीवीपी-01
सीपीआई एमएल-एल-01
यूजेपी-01
एलजेपी-01
एसएडी-01
मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि वह निडर और निर्भीक होकर ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में है और वोटर आईडी नहीं है तो इसके लिए 12 निर्धारित पहचान प्रमाणों में कोई भी एक साथ लेकर जाएं। सभी बूथों पर कोविड से बचाव के पुख्ता इंतजाम हैं।
-सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड
इन दिग्गजों की किस्मत भी होगी ईवीएम में कैद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कर्नल अजय कोठियाल, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, किशोर उपाध्याय, धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद, अरविंद पांडे, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल।