फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Chunav 2022: अमित शाह के विवादित बोल पर बोले हरीश- हां मैं उत्तराखंड का चौकीदार हूं...  

Mon, 14 Feb 2022 02:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में जहां राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चला तो वहीं कुछ नेताओं के विवादित बयान भी सामने आए।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व्यथित हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों की तरह शाह ने भी हरीश रावत को निशाने पर लिया और उनके बारे में एक ऐसी विवादित टिप्पणी कर दी, जिससे कांग्रेस और हरीश रावत दोनों गुस्से में हैं। हरीश रावत ने अपनी नाराजगी को सोशल मीडिया पर खुलकर जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, हां मैं उत्तराखंड का चौकीदार हूं।

विज्ञापन


मैं उत्तराखंड का चौकीदार हूं
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में जहां राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चला तो वहीं कुछ नेताओं के विवादित बयान भी सामने आए। शनिवार को देहरादून में एक रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर विवादित बयान दे दिया। अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है।

Uttarakhand Election 2022: चुनावी समर में सभी दलों के दुलारे बने जनरल, सीडीएस रावत के नाम को भुनाने की कोशिश
विज्ञापन


खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम नेताओं को जवाब दिया है। वहीं, कांग्रेस ने भी विरोध जताया है। कांग्रेस का कहना है कि गृहमंत्री को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, हरीश रावत ने कहा कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री, इनके मंत्री सब हरीश रावत पर लट्ठ मार रहे हैं। हम इसको भी इंज्वाय कर रहे हैं।

अमित शाह ने तो बहुत ही बड़ी बात कह दी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टी की व्याख्या जिस जानवर से की है, हमारे यहां तो उसे देवताओं का चौकीदार मानकर भैरव के रूप में पूजा जाता है। अगर वह मुझे भी यही मानते हैं, तो मैं हूं। मैं उत्तराखंड का चौकीदार हूं। शाह के इस बयान के पर सोशल मीडिया में भी लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


अपनी संभावित हार देखकर भाजपा बिलबिला गई है। इसलिए इनके हर नेता किंकर्तव्यविमूढ़ होकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। मैं उत्तराखंडी हूं, मुझ जैसे भगवान भैरव के भक्त पर भाजपा की निम्न स्तर की बातों का कोई असर नहीं होने वाला है। 
-हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें