फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्व आईएफएस सनातन सोनकर ने कांग्रेस छोड़कर थामा समाजवादी पार्टी का हाथ, ज्वालापुर से लड़ेंगे चुनाव

Tue, 25 Jan 2022 04:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सनातन सोनकर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। सोनकर वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर भी तैनात रहे थे।
विज्ञापन
सनातन सोनकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईएफएस सनातन सोनकर कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। हरिद्वार में कांग्रेस के कई बड़े नेता एसपी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस एन सचान ने बताया कि जल्दी ही कई और बड़े नेता हरिद्वार में पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सनातन सोनकर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अजय सोनकर, डॉ. कदम सिंह बालियान, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी ज्ञानचंद यादव उपस्थित रहे ।

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: राजनेताओं के वायरल ऑडियो के निकल रहे तीर, सवाल उठे गंभीर, पार्टियां असहज
विज्ञापन


सोनकर वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर भी तैनात रहे थे। मूल रूप से यूपी के रहने वाले सोनकर हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा सीट से से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सनातन सोनकर ने कहा कि नौकरी में रहते हुए हम केवल नियम-कानूनों का पालन करते हैं, जबकि विधायिका में रहकर हम कानून बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष और स्थानीय लोगों की फसलों को जंगली जानवरों से नुकसान को रोकने के लिए ठोस योजना बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विभाग में रहते ऐसा हो नहीं पाया, ये काम अब वह राजनीति में आकर करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें