फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: दिनेश मोहनिया बोले, आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से विपक्षी बेचैन

Sun, 28 Nov 2021 10:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत/टनकपुर

सार

Uttarakhand Assembly Election 2022: मोहनिया ने कहा कि मुफ्त बिजली-पानी, सस्ती शिक्षा, सहज इलाज हर व्यक्ति तक पहुंचाना आप की राजनीति का एकमात्र ध्येय है।अब राजनीति नेताओं के लिए नहीं बल्कि आम आदमी के मुद्दों पर होगी।
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तराखंड प्रभारी और संगम विहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि आप काम की राजनीति की संस्कृति को प्रदेश में विस्तार देगी। स्टेशन रोड पर रविवार को हुई जनसभा में उन्होंने भाजपा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोगों से दोनों दलों के 10-10 साल के काम का हिसाब मांगने का आह्वान किया। आप आम आदमी के मुद्दों को राजनीति की धुरी बना कर राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। राजनीति में बदलाव के लिए मतदाताओं से किसी प्रलोभन में आए बगैर मतदान की अपील की।

विज्ञापन


मोहनिया ने कहा कि मुफ्त बिजली-पानी, सस्ती शिक्षा, सहज इलाज हर व्यक्ति तक पहुंचाना आप की राजनीति का एकमात्र ध्येय है।अब राजनीति नेताओं के लिए नहीं बल्कि आम आदमी के मुद्दों पर होगी। उन्होंने लोगों से अपने सुनहरे भविष्य के लिए आप का समर्थन करने का आह्वान किया। संजीव गड़कोटी ने संचालन किया। सभा में चंपावत विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एडवोकेट मदन सिंह महर, नारायण सिंह गैड़ा, हयात सिंह अधिकारी, रवि चतुर्वेदी आदि ने विचार रखे। पार्टी में शामिल 45 से अधिक लोगों का प्रभारी ने स्वागत किया। इनमें ग्राम प्रधान महेंद्र राम, पुष्कर सिंह महर, अशोक नाथ, कमल बोहरा, ललित चौधरी, दिनेश सिंह महर आदि थे।

मोहनिया रविवार शाम चंपावत से टनकपुर पहुंचे। उन्होंने बस स्टेशन के पास स्थित एबीसी अल्मा मैटर स्कूल के पुराने भवन में पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पत्रकारों से वार्ता में मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में आप की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल बेचैन हैं। दोनों पार्टियों के कई नेता पार्टी छोड़कर आप में शामिल होने के लिए बेताब हैं। आप ट्रिपल सी के फार्मूले पर चल रही है। इसके तहत आप किसी भी भ्रष्ट, अपराधी को पार्टी का सदस्य नहीं बनाएगी। ईमानदार, साफ, स्वच्छ छवि के लोगों को ही पार्टी में स्थान मिलेगा। इस मौके पर जोनल प्रभारी रवि चतुर्वेदी, प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा, जिला संयोजक दीपक भट्ट, विधानसभा प्रभारी क्षेत्र मदन सिंह महर, हयात सिंह अधिकारी, नाजरा खातून आदि थे।
विज्ञापन


गोलज्यू से आशीर्वाद ले, भाजपा के हिंदुत्व की काट की
आप ने अपनी सियासत से यहां महीन तरीके से भाजपा को जवाब दिया है। पार्टी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया जनसभा से पहले इंसाफ के मंदिर गोलज्यू दरबार गए। वहां पूजा-अर्चना की। उन्हें पुजारी ने आशीर्वाद दिया। इस कदम से उसने हिंदू मतदाताओं के साथ ही भाजपा को भी साफ संदेश दिया है।

उत्तराखंड में गठबंधन राजनीति के साथ नहीं आप 
आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि आप उत्तराखंड में गठबंधन की राजनीति नहीं करेगी। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आप यहां सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 33 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित किए जा चुके हैं। इन प्रभारियों को प्रत्याशी बनाया जाएगा। मोहनिया ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में मतदाताओं में उत्साह और सूबे में अप्रत्याशित लहर है। इसकी वजह दिल्ली का केजरीवाल मॉडल है। इसमें मितव्ययता और भ्रष्टाचार रहित तरीके से विकास योजनाओं को संचालित कर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, परिवहन सेवा आदि सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आप धर्म की राजनीति से दूर है, गोलज्यू मंदिर में दर्शन उनकी निजी आस्था है। इसका सियासत से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें