फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: प्रचार के लिए मसूरी पहुंचे अभिनेता 'देवानंद', किया नुक्कड़ नाटक 

Sat, 22 Jan 2022 04:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रचार के लिए वह ऋषिकेश से मसूरी पहुंचे हैं और यहां से वे हरिद्वार जाएंगे।
विज्ञापन
kishore bhanushali - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए हलचल तेज हो गई हैं। पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए पुराजोर कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में सिने अभिनेता देवानंद के डुप्लीकेट किशोर भानुशाली उत्तराखंड में 12 फरवरी तक भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने मसूरी के ग्रीन चौक और भगत सिंह चौक पर नुक्कड़ नाटक पेश कर भाजपा के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि वह जिंदगीभर के लिए भाजपा से जुड़े हैं। पार्टी के प्रचार के लिए वे ऋषिकेश से मसूरी पहुंचे हैं और यहां से वे हरिद्वार जाएंगे।

विज्ञापन


‘ऋषिकेश में बड़े अंतर से विजयी होगी भाजपा’
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में टिकट मिलने पर हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। यहां किशोर भानुशाली भी मौजूद रहे। अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से यह चुनाव जीतकर विजयश्री प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की जनता इस बार भी उन्हें आशीर्वाद देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति तैयार की। ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी दिगंबर सिंह ने कहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल बेदाग छवि के बल पर भारी अंतर से ऋषिकेश में विजय प्राप्त करेंगे।
 
उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: 27 गांव के बच्चों ने बनाया मांग पत्र, कहा- हम वोटर नहीं, इसलिए कोई नहीं सुनता हमारे मुद्दे
विज्ञापन


टिकट मिलने की खुशी में जमकर नाचे प्रेमचंद
‘किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है’ कार्यकर्ता बैठक में मुकेश के इस सदाबहार गीत पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवरग्रीन अभिनेता स्व. देवानंद के हमशक्ल किशोर आनंद भानुशाली के साथ जमकर नाचे। कुछ ही देर में मंच पर बैठे कार्यकर्ता भी विधायक के साथ हो लिए और एक दूसरे का हाथ पकड़कर उत्तराखंड का पारंपरिक झोड़ा नृत्य करने लगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक को विधानसभा टिकट मिलने की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस बीच जश्न के माहौल के बीच कोविड नियमों की धज्जियां भी उड़ीं।

हरिद्वार स्थित एक वेडिंग हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कई कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं पहने थे तो कुछ कार्यकर्ताओं के मास्क मुंह से नीचे लटके हुए थे। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को बधाई देने के चक्कर में कार्यकर्ता बार-बार सामाजिक दूरी का उल्लंघन भी कर रहे थे। हालांकि कार्यक्रम के दौरान विधायक कार्यकर्ताओं से मास्क पहनने की अपील भी कर रहे थे। कार्यक्रम में किशोर आनंद भानुशाली ने कार्यकर्ताओं को देवानंद के चिर परिचित अंदाज से खूब गुदगुदाया। इसके अलावा अपनी मधुर आवाज में भूले बिसरे पुराने तराने सुनाकर कार्यकर्ताओं को मंत्रमुग्ध होने को मजबूर कर दिया। वहीं मंच से उन्होंने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा। 
विज्ञापन


टिकट के दावेदारों ने बनाई कार्यक्रम से दूरी
मेयर अनीता ममगाईं, पूर्व दर्जाधारी भगतराम कोठारी और जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान भी ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा के टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन इस कार्यक्रम से तीनों ने ही दूरी बनाकर रखी। वहीं तीनों नेताओं के समर्थक भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। कार्यक्रम की सूचना पर चुनाव आयोग की वीडियो सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे कार्यक्रम की हर गतिविधि की वीडियो रिकार्डिंग की। टीम अब वीडियो रिपोर्ट रिटर्निंग अफसर और एसडीएम डॉ. अपूर्वा पांडेय को सौंपेगी। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कलाकार किशोर आनंद भानुशाली से भी मास्क पहनने की अपील की। इस पर किशोर हंसते हुए बोले अगर मास्क पहन लूंगा तो एक्टिंग कैसे दिखाऊंगा। गाने में जब ‘माना अपनी जेब से फकीर हैं, फिर भी यारों दिल के हम अमीर हैं’ के बोल पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल अपनी जेब से पर्स निकालकर नाचने लगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें