आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (रि.) ने लोकतंत्र के पर्व में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं से आह्वान किया वे उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए पहला वोट दें। शुक्रवार को नव परिवर्तन संवाद के दूसरे चरण में कर्नल कोठियाल ने पहली बार वोट देेने जा रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस बार ऐतिहासिक चुनाव होगा। देवभूमि की परंपरा है कि जब हमें पहली तनख्वाह मिलती है। उसे हम देवी देवताओं को समर्पित करते हैं। अपने मां बाप के चरणों में समर्पित करते हैं या फिर छोटे भाई बहनों को देते हैं।
लुभावने वादों से उत्तराखंड का सियासी रण भेद पाएगी आप
दिल्ली मॉडल के आधार पर लुभावने वादों से क्या आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के सियासी किले को भेद पाएगी। उत्तराखंड नवनिर्माण का संकल्प लेकर पहली बार आप चुनाव मैदान में उतरी है। आप ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में सियासी फतह करने के लिए नए चेहरों पर दांव लगाया है।
उत्तराखंड में पहली बार आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। प्रदेेेश में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा सत्ता में काबिज रही है। चुनावी मैदान में दोनों दलों से मुकाबला करना आप के लिए चुनौती है। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदेश में दिल्ली मॉडल को सामने रख कर कई लुभावने वादे कर चुके हैं। अभी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी होना है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड नवनिर्माण का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में है। अभी तक पार्टी 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसमें नए चेहरों पर आप ने दांव लगाया है। मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल कोठियाल समेत कई प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।