फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बजट सत्र के दौरान चकमा देकर विधानसभा के पास प्रदर्शन करने लगे पूर्व विधायक, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 18 Feb 2025 09:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पुलिस ने बजट सत्र को लेकर खासी तैयारी की हुई थी। आम लोगों को भी आवागमन में परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा गया था। लेकिन पूर्व विधायक भीमलाल आर्य व अन्य लोग पहुंच गए और भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बजट सत्र का आज आगाज हो गया। सत्र के दौरान पुलिस को चकमा देते हुए पूर्व विधायक भीमलाल आर्य व अन्य विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। यहां भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। कड़ी सुरक्षा के पहरे के बीच अचानक पूर्व विधायक की नारेबाजी से वहां मौजूद पुलिस व सुरक्षा कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने उन सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पूर्व विधायक नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें पुलिसलाइन ले जाकर छोड़ दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए गहमागहमी बनी रही।

विज्ञापन


Uttarakhand Budget Session: विपक्ष ने बनाई सदन में सरकार को घेरने की रणनीति, इन मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस

पुलिस ने बजट सत्र को लेकर खासी तैयारी की हुई थी। आम लोगों को भी आवागमन में परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा गया था। विधानसभा मुख्य गेट के सामने करीब 11:15 बजे पूर्व विधायक भीमलाल आर्य व अन्य लोग पहुंच गए और भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। अचानक गेट के पास नारेबाजी होने पर पुलिस भी कुछ क्षण के लिए अवाक रह गई। हरकत में आए पुलिसकर्मियों ने पूर्व विधायक व अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान भी प्रदर्शनकारी भू-कानून को लेकर नारेबाजी करते और विषय पर अपनी बात कहते रहे। बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को पुलिस लाइन ले गई, जहां उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

फिर से प्रदर्शन की चेतावनी
पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने कहा कि मूल निवास, सशक्त भू-कानून, राज्य के बेरोजगारों को रोजगार, पलायन पर अंकुश, भष्ट्राचार पर रोक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को बता दिया गया है कि अगर संबंधित विषयों पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव से वार्ता करने और उसके बाद मांग पूरी करने के लिए कार्रवाई नहीं होती है तो फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन मांग पूरे होने तक अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया नेहरू थाना कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता भी की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें