बजट सत्र में कुल 710 प्रश्न प्राप्त हुए। इसमें 170 तारांकित प्रश्नों में 101 के उत्तर दिए गए। जबकि 493 अतारांकित प्रश्नों में 340 का उत्तर दिया गया। 18 अल्प सूचित प्रश्नों में 9 अल्प सूचित प्रश्नों के उत्तर दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने जहरीली शराब से हुई मौतें और उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण मुद्दे पर विनिश्चय दिए।
ये विधेयक हुए पारित
बजट सत्र के दौरान उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग संशोधन विधेयक, हिमालयी विश्वविद्यालय विधेयक, उत्तराखंड कृषि उत्पाद मंडी (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, भारतीय भागीदारी संशोधन विधेयक, सोसायटी रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक, उत्तराखंड लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) विधेयक, संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम संशोधन विधेयक, उत्तराखंड विनियोग विधेयक सदन पटल से पारित किए गए। जबकिउत्तराखंड लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) अध्यादेश भी सदन के पटल पर रखा गया।