फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में तैनात उत्तराखंड के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोलीमार कर आत्महत्या

Tue, 09 Jun 2020 12:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
लांस नायक आशीष कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार को पुंछ के मेंढर सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा पर तैनात उत्तराखंड के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। जवान की शिनाख्त सेना की आठ गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में तैनात लांस नायक आशीष कुमार निवासी गुज्जवाल (उखीमठ) जिला रुद्रप्रयाग के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, मेंढर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हालांकि यह पता नहीं लग पाया है कि जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जिले के मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बलनोई सेक्टर में तैनात सेना की आठ गढ़वाल राइफल के जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह भागते हुए बाहर भागा।


जहां से आवाज आ रही थी वह उस स्थान पर पहुचा तो तो वहां उन्होंने लांस नायक आशीष कुमार को खून से लथपथ पड़ा पाया। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया, डॉक्टर ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें