फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी शिक्षकों के लिए बांटे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अखिल भारतीय केन्द्रीय विद्यालय शिक्षक संघ उत्तराखंड संभाग ने सोमवार को राज्य में 345 केंद्रीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारीयो के लिये 1750 मास्क वितरित किये। एआईकेवीटीए के अध्यक्ष डीएम लखेड़ा ने इस जागरुकता कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय कार्यालय में प्रभारी उप्पायुक्त विनोद कुमार को यहां तैनात कर्मचारीयो के लिये  मास्क भेंट किये। इस अवसर पर शिक्षकों को संदेश देते हुए उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षकों को स्वयं की सुरक्षा के साथ साथ समाज की भी सुरक्षा करनी है। इसलिये सुरक्षित रहते हुए देश के भविष्य बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे और सरकार एवं संगठन के दिशा निर्देशों  के तहत कार्य करते रहे। उन्होंने शिक्षक कर्मचारीयो से सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए मास्क पहनने एवं सेनेटाइजर का उपयोग करने की सलाह देते हुए अपने आस-पास के लोगों को कोरोना से जागृत करने की अपील की। इस अवसर पर सहायक उपायुक्त अलका गुप्ता ,  सुकृती रेवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें