इस कारण कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से चालक ओमप्रकाश (64) पुत्र स्व. बृजमोहन, रामरखी (82) पत्नी मथुरा प्रसाद और साक्षी (22) पुत्री चंद्रप्रकाश तीनों निवासी बलूनी गांव ब्लॉक कलजीखाल पौड़ी की मौके पर मौत हो गई।
वहीं, अंजली (19) पुत्री विजय निवासी बलूनी गांव ब्लॉक कलजीखाल पौड़ी को इमरजेंसी सेवा 108 के जरिए एम्स भर्ती कराया। रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष राकेन्द्र सिंह कठैत, एसआई जगवीर सिंह, कांस्टेबल प्रदीप सैनी, अनुराग पाल, राजेंद्र चौहान, पवन कुमार, अरविंद, राजेन्द्र और राजेश शामिल रहे।