फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: नौवीं कक्षा के छात्र ने घर बुलाकर सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज 

Mon, 05 Oct 2020 11:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हल्द्वानी मंडी क्षेत्र सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नौवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छात्र को पकड़ लिया। पुलिस के समक्ष उसने अपना जुर्म कबूल किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंडी क्षेत्र का रहने वाला 14 साल का किशोर नौवीं में पढ़ता है। आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली करीब सात साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची। मां ने कपड़े पर लगा खून देखकर पूछा तो बच्ची ने आपबीती सुनाई।

बच्ची के पिता ने मंडी चौकी पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी किशोर को पकड़ लिया। पता चला कि बच्ची मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। उसके पिता मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल संरक्षण गृह भेजा गया

आरोपी किशोर का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, किशोर के खिलाफ पुलिस को चोरी करने की शिकायतें मिल रही थीं लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे हर बार छोड़ना पड़ रहा था। 

कोतवाल संजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ धारा 376, 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने बताया कि किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक दीपा जोशी कर रही हैं। विवेचक ने पीड़िता और उसकी मां का बयान दर्ज किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें