फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दंपती और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Mon, 05 Oct 2020 07:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • दंपती और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच 
  • दो साल से बंधक बनाकर रखा था, लॉकडाउन में किसी तरह भागी पीड़िता 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में युवती का अपहरण करने के बाद बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही परिवार की एक महिला के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2018 में यूसुफ कुरैशी और उसके दो बेटों जीशान व फैजान निवासी जाब्तागंज, नजीबाबाद (बिजनौर) ने गांव के पास से उसका अपहरण कर लिया था।

उक्त लोग उसे जबरन नजीबाबाद अपने घर ले गए और बंधक बना लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यूसुफ की पत्नी शब्बू ने भी उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद रखती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद से भागकर वह अपने घर पहुंची

पिछले दो साल से लगातार बाप-बेटे उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। लॉकडाउन में किसी तरह नजीबाबाद से भागकर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। उस समय परिजनों ने लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की।

आरोप है कि बाप-बेटे लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर रविवार को युवती ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि बाप-बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं और महिला के खिलाफ बंधक बनाने और मारपीट  का केस दर्ज किया गया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें