इसके अलावा निदेशालय में प्रभारी उप निदेशक माध्यमिक नागेंद्र बर्त्वाल को प्रभारी डीईओ रुद्रप्रयाग, बीईओ भैसियाछाना अल्मोड़ा चंदन सिंह बिष्ट को प्रभारी डीईओ बेसिक चंपावत, बीईओ ओखलकांडा नैनीताल राजवीर सिंह को प्रभारी डीईओ बेसिक बागेश्वर का दायित्व सौंपा गया। जबकि बीईओ कनालीछीना पिथौरागढ़ हरक राम कोहली को प्रभारी प्राचार्य डायट डीडीहाट पिथौरागढ़, प्राचार्य डायट टिहरी चित्रानंद काला को मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी, उप निदेशक एससीईआरटी डा.शिव पूजन सिंह को डीईओ बेसिक पौड़ी, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में संबद्ध गोपाल स्वरूप भारद्वाज से रामनगर बोर्ड से संबद्धता हटाकर उन्हें डीईओ माध्यमिक नैनीताल के पद पर यथावत रखा गया है।
ये भी पढ़ें...बवाल के बाद स्कूल बंद रखने केे निर्देश: जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर आगजनी की घटना से दहशत का माहौल
बीईओ थराली चमोली अतुल सेमवाल को प्रभारी डीईओ बेसिक चमोली, प्रभारी प्राचार्य डायट पिथौरागढ़ दिनेश चंद्र सती को प्रभारी डीईओ बेसिक पिथौरागढ़, डीईओ बाजपुर ऊधमसिंह नगर हवलदार प्रसाद को प्रभारी डीईओ माध्यमिक पिथौरागढ़, शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक बेसिक राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल को प्रभारी प्राचार्य डायट टिहरी, प्राचार्य डायट ऊधमसिंह नगर धर्म सिंह को उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून, बेसिक शिक्षा निदेशालय में संबद्ध उप शिक्षा अधिकारी नंदा चंद्रा को उप शिक्षा अधिकारी जखोली रुद्रप्रयाग एवं बेसिक शिक्षा निदेशालय देहरादून में संबद्ध प्रभारी बीईओ भगवानपुर मुदिता पंत को उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद हरिद्वार भेजा गया है।
नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बावजूद विभिन्न जिलों में अधिकारियों के पद खाली चल रहे थे। इन जिलों में अधिकारियों की तैनाती की गई है, जल्द अन्य पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। -डॉ. धन सिंह रावत शिक्षा मंत्री