एसएसपी ने काह कि पुलिस मुख्यालय की गाइडलाइन के तहत पुलिसकर्मी अपने प्रभारी को व्हाट्सएप के माध्यम से तीन दिन का आकस्मिक अवकाश प्रार्थनापत्र भेज सकेंगे। तीन दिन से अधिक का अवकाश लेने के लिए उनको सीओ को प्रार्थनापत्र देना होगा। मुख्यमंत्री या सिटीजन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का पुलिस त्वरित निस्तारण करेगी।
चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर पुलिस कार्य करेगी। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस अभियान चलाकर कार्यवाही करेगी। समीक्षा बैठक में विधि विभाग के संयुक्त निदेशक हीरा सिंह राणा, एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...तस्वीरें: हनुमान जन्मोत्सव पर हुए बवाल के बाद चप्पे-चप्पे पर नजर, पुलिस ने निकाला प्लैग मार्च, शिव सेना ने की धर्म सभा की घोषणा
तीन पुलिसकर्मी पुरस्कृत
चोरी नकबजनी और लूट की घटनाओं में अभियुक्तों का पता लगाना काफी कठिन कार्य है। इस कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले कोतवाली के सिपाही इसरार अहमद, इसरार नबी और मुखानी थाने के सिपाही नरेंद्र राणा को पुलिस मैन आफ दी मंथ घोषित करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने तीनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।