फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, 1846 सहायक अध्यापकों को प्रवक्ता पद पर मिला प्रमोशन

Wed, 13 May 2020 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  •  शासन ने बुधवार को पदोन्नति करने का आदेश कर दिया जारी
  • भूगोल सामान्य शाखा के 103 पदों पर अभी कोई फैसला नहीं
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक से प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति का इंतजार खत्म हुआ। बुधवार को शासन ने प्रवक्ता भूगोल सामान्य शाखा के पदों को छोड़कर अन्य 1846 पदों पर पदोन्नति करने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद डीपीसी के बंद लिफाफे खुल सकेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के 1949 खाली पदों को पदोन्नति से भरा जाना था। इनमें से 1846 पदों पर 30 जुलाई 2019 को डीपीसी हुई थी। जबकि भूगोल सामान्य शाखा के 103 पदों पर 18 जून 2019 को हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद डीपीसी की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था।


यह भी पढ़ें: #Lockdown: क्वारंटीन सेंटर में वर्दी के फर्ज के साथ गरीब बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैला रहा पीएसी का ये जवान
विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भूगोल सामान्य शाखा के पदों को छोड़ते हुए अन्य पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

याचिका को वापस ले लिया गया

शिक्षा सचिव ने कहा कि शिक्षकों के पदोन्नति के इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अपनी याचिका को वापस ले लिया गया है। जिसके बाद डीपीसी को सीलबंद लिफाफे में रखे जाने का अंतरिम आदेश निष्प्रभावी हो चुका है।

फिलहाल दुर्गम से बचेंगे प्रमोशन पाने वाले शिक्षक
नई नियुक्ति और पदोन्नति पर शिक्षकों की दुर्गम विद्यालयों में तैनाती की जाती है। लेकिन प्रदेश में लॉकडाउन के चलते पदोन्नति पाने वाले इन शिक्षकों की दुर्गम विद्यालयों में फिलहाल तैनाती नहीं हो पाएगी। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से शिक्षकों की काउंसलिंग नहीं हो पाएगी। ऐसे में फिलहाल कुछ समय के लिए शिक्षकों को इधर से उधर नहीं किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें