खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना गरीबों परिवारों की आवश्यकताओं को पूरा करने का एक प्रयास है। मुफ्त खाद्यान्न योजना से गरीब परिवारों के भरण-पोषण में मदद मिलती है। मुफ्त खाद्यान्न के साथ ही उसमें पोषण तथ्यों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मिड डे मील में भी भोजन पोषण तथ्यों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना से गरीब परिवारों को रियायती दर 8 रुपये प्रति किलो पर नमक उपलब्ध हो सकेगा। यह योजना गरीबों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी और समाज में कुपोषण को दूर करेगी। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव खाद्य एल फैनई, आयुक्त एचसी सेमवाल, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल, अपर आयुक्त पीएस पांगती आदि मौजूद रहे।
फोर्टिफाइड चावल को प्लास्टिक का बताकर भ्रम फैला रहे कुछ लोग : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, फोर्टिफाइड चावल रक्त निर्माण की क्षमता बढ़ाने में सहायक है। एक क्विंटल चावल में एक किलो फोर्टिफाइड चावल मिलाया जाता है। चावल धोने पर यह ऊपर तैरने लगता है। कुछ लोग सोशल मीडिया में इसे प्लास्टिक का चावल बताकर आमजन को भ्रमित कर रहे हैं। तमाम तरह के लोग सरकार के अच्छे काम पर भ्रम फैला रहे हैं। सरकार शुद्ध और गुणवत्ता युक्त राशन के लिए संकल्पबद्ध है।